कछौना (हरदोई): लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित हो जाने से उसकी चपेट में आने से चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
बताते चलें कि लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होने से उसकी टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार अर्जुन निवासी पुरवा, एक साईकल सवार शिवम पुत्र रूप नारायन निवासी समसपुर व सन शाइन कॉन्वेंट स्कूल के दो विद्यार्थी अभिषेक पुत्र जयपाल व सोनी पुत्री जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया जिसमें से अभिषेक व सोनी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।