मधुमखियों के हमले में हुई अधेड़ की मौत, छत्ते से शहद निकालते समय घटी घटना

बिलग्राम (हरदोई)- मधुमक्खियों के हमले में एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना तब हुई जब युवक मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकाल रहा था।        

कासूपेट निवासी हामिद अहमद 70 पुत्र शकूर अहमद कस्बे स्थिति एक बाग में पेड़ पर चढ़कर शहद निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच मधुमख्खियों के झुंड ने अधेड़ पर हमला कर दिया। जिनके हमले में मृतक के चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं। आनन फानन में परिजनों द्वारा अधेड़ को गम्भीर हालत में इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी पर लाया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।