प्रयागराज कुम्भ मेले में हरदोई के पत्रकार को काव्य प्रतिभा के लिए स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

सुधीर अवस्थी सुधीर अवस्थी परदेसी (जिलाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हरदोई मो0 नं0. 9454874675)

हरदोई- रविवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा 18 वां राष्ट्रीय अधिवेशन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक संवाद प्रदर्शनी पंडाल प्रयागराज कुम्भ मेले में आयोजित हुआ। जहां पर देश भर के कई प्रदेशों से आए पत्रकार शामिल हुए। हरदोई जिले से गए पत्रकारों को भी सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रयागराज को हरदोई जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में हरदोई से पत्रकारों का समूह प्रान्तीय सम्मेलन में गया था। जहां पर इस संगठन के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय और अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र द्वारा सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में उत्तरप्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, झारखण्ड व मध्यप्रदेश के पत्रकार शामिल हुए।

संगठन की मंशा को स्पष्ट करते हुए कहा गया कि यह संगठन कलमकारों का है। सोशलमीडिया के लोग भी प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की तरह जनसमस्याओं को उजागर कर रहे हैं। पत्रकार किसी भी संगठन का हो संकट के दौर में जहां की भी घटना हो संगठन साथ रहेगा।

मुम्बई से आए वरिष्ठ पत्रकार मत्स्येन्द्र प्रभाकर ने आधुनिक दौर में लक्ष्य विहीन पत्रकारिता को एक दिशा तय कर पत्रकारिता करने की सीख दी। पुलवामा में हुए हमले के दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजिल दी गई।

कवि सुधीर अवस्थी परदेसी ने अमर शहीदों बोलों कैसे तेरे ऋण को चुकाऊंगा, खून गिरा जिस धरती पर माथे से उसे लगाऊंगा… अमर शहीदों को समर्पित काव्य रचना का पाठ किया। जिसके लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रयागराज में रामशंकर शुक्ला, पीडी गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, वीरपाल सिंह, प्रेम द्विवेदी, पवन दीक्षित, एसबी सिंह सेंगर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।