चुनावी रंजिश में घर मे घुसकर पीटा

हरदोई- चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर माँ व बहन को लात घूँसों से पीटने की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के गांव भिठाई निवासी सनूप कुमार पुत्र शिवकुमार ने दी तहरीर में कहा कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम करीब आठ बजे गांव के अशोक कुमार व तीन अन्य लोगो के साथ दरवाजे पर गाली गलौच करने लगे। उसकी माँ इंद्रावती के विरोध करने विपक्षियों ने घर में घुसकर माँ व बहन लक्ष्मी देवी को लात घूँसों से मारा पीटा व जानमाल की धमकी देकर चले गए।