अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, दुकान से घर जाते समय हुआ हादसा

हरदोई- कटरा बिल्हौर मार्ग पर कन्हारी गांव के पास कोल्ड स्टोर के सामने शनिवार की सुबह साइकिल से घर जा रहे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।        

पाली थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी महेंद्र श्रीवास्त(60) रूपापुर में मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर चौकीदारी का काम करते थे। रविवार की सुबह तकरीबन 6 बजे ड्यूटी करके वह अपनी साइकिल से घर वापस जा रहे थे। कटरा बिल्हौर मार्ग पर कन्हारी गांव के पास कोल्ड स्टोर के सामने पहुचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जनाकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।