कौशाम्बी :- मंझनपूर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास शनिवार को ट्रक व ट्रेलर मे आमने सामने की भिडंत मे दोनो वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जानकारी के मुताबिक कुंडा (प्रतापगढ) निवासी रमेश सतना से गिट्टी लाद कर जौनपुर पहुँचाने जा रहा था । वही दूसरी तरफ खण्डेहा निवासी राकेश खाली ट्रक सेकर कर्वी जा रहा था । जैसे ही दोनो वाहन मंझनपूर पुलिस लाइन के पास पहुँचे अचानक अनियंत्रित होकर आमने-सामने से भिड गए । पास रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों ड्राइवरो को आनन-फानन मे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया । जहाँ हालत नाजुक होने पर दोनों ड्राइवरो को ड्राक्टरो ने प्रयागराज रेफर कर दिया ।
जिला क्राइम रिपोटर्स IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट