भवानीमंडी:- नगर की श्रीराम कॉलोनी स्थित परमानंदेश्वर महादेव मन्दिर को महाशिवरात्रि के अवसर पर फूलों से सजाया गया व विशेष सजावट की गई। महादेव का अभिषेक, महामृत्युंजय जप किया गया। पंडित योगेश शर्मा झालावाड ने विधिवत पूजन व अभिषेक कराया।
सुबह से ही दर्शनार्थियों ने भोलेनाथ के दर्शन किये।जालौर के कैलाशनारायण शर्मा कोटा के कृष्णगोपाल शर्मा सहित भक्तजनों ने शिवरात्रि पर मन्दिर में सेवाएं दी। मन्दिर के पुजारी ने बताया कि आज के दिन पूजन करने से मनोकामना भोलेनाथ पूर्ण करते हैं। एक बिल्व पत्र भी श्रद्धा से चढ़ाने मात्र से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं।