- सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित ===================
पाली (हरदोई)- शनिवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में चल रहे समर कैम्प का समापन हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग से हुई । योग शिक्षक प्रदीप अवस्थी व योगेंद्र बाजपेयी ने सभी बच्चों व अध्यापकों को योग सिखाया और योग से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया।
उसके उपरांत यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम व जिले में सातवाँ स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंजली मिश्रा को प्रबन्धक माया प्रकाश अवस्थी द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही शिवांगी पांडेय व शुभी बाजपेयी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद विद्यालय के स्काउट गाइड छात्रों द्वारा राहगीरों को शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया। राहगीर ऐसी तिलमिलाती धूप में शरबत पीकर आनन्दित हो उठे। शरबत वितरण में कक्षा 8 के बालक सत्यम दीक्षित, आयुष सिंह, व बालिकाओं में कंचन तिवारी, गायत्री, नेहा, दिव्या त्रिवेदी, तान्या, निशा आदि के विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक मायाप्रकाश अवस्थी, प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता, डा आलोक अवस्थी,अनुराग अवस्थी, रंजन त्रिवेदी, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, राजीव पांडेय, दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, ज्ञानप्रकाश त्रिवेदी आदि के साथ साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।