स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत पब्लिक शिक्षा निकेतन में बच्चों के किये गए रेजिस्ट्रेशन

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)-सोमवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन के विद्यालय में स्किल इंडिया कॉउंसलिंग टीम के द्वारा बच्चों के रेजिस्ट्रेशन किये गये।कॉउंसलिंग टीम में शाहाबाद के फ़ैज़ खान, शादाब खान, शाहाव खान शामिल थे।

इसकी जानकारी देते हुए काउन्सलर फ़ैज़ खान ने बताया कि स्किल इंडिया प्रोग्राम प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य 2022 तक लगभग 40 करोड़ लोगों को रोजगार देना है। उन्होंने आगे बताया कि स्किल इंडिया विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराता है जिससे वे रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता, दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, कृष्णमुरारी पांडेय, रामप्रकाश राजपूत आदि के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।