राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित”
कवि, साहित्यकार
धोरों की धरती राजस्थान के जैसलमेर में जन्में हरीश सुथार आगे चलकर क्वीन हरीश के नाम से प्रसिद्ध हुए। हरीश का बचपन बहुत अभावों में व्यतीत हुआ। इनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसीलिए इन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य के जरिये इन्होंने राजस्थान की लोक कला का प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी बहनों को पढ़ाने के लिए पुरुष होते हुए भी महिला बनकर डांस करना शुरू किया। धीरे धीरे स्टेज शो करने लगे। एक लड़का लड़की बन जाता और खूब नृत्य करता। इन्होंने पोस्ट ऑफिस की डाक बांटने का काम भी किया। आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए खूब मेहनत की। रविवार को इनका सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जोधपुर के पास ये दुर्घटना हुई जिसमें इनके तीन साथी कलाकार का भी देहांत हो गया।
देश विदेश में ख्यातिप्राप्त हरीश को क्वीन हरीश के नाम से जाना जाता है। जैसलमेर में जन्में हरीश आज अंतरराष्ट्रीय कलाकार बन गए थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने इनके निधन पर कहा कि हरीश जैसे वर्ल्ड फेमस कलाकार के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर से जैसलमेर के विख्यात डांसर क्वीन हरीश के जापान में 2000 से ज्यादा शागिर्द है। 38 वर्ष में इन्होंने जापानी युवक युवतियों को राजस्थानी डांस की स्टेप सिखाई। कई जापानी नृत्य सीखने प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में इनके पास जैसलमेर आते थे। राजस्थानी संगीत व नृत्य को इन्होंने अमेरिका यू एस ए जापान फ्रांस इंग्लैंड लन्दन न्यूजीलैंड सहित 50 देशों में डांस के कार्यक्रम दिये। 2010 में इन्हें रैम्प वॉक ई डियन फैशन शो में मौका मिला। ये रेम्प पर चले। फ़िल्म गंगाजल में इन्होंने आइटम सॉन्ग किया। फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा ने इन्हें फिल्मों में काम करने का अवसर दिया। हरीश ने बॉलीवुड फिल्मों सहित कई टी वी शो में काम किया। 38 साल में इन्होंने 56 से अधिक देशों में प्रस्तुतियां दी।
न्यूयॉर्क में सेंटर पार्क फेस्टिवल स्कॉटलैंड में एडिनबरा फेस्टिवल लन्दन में क्वीन एलिजाबेथ व हाल ही में डेजर्ट फेस्टिवल में शानदार प्रस्तुति दी। ये प्रतिवर्ष जैसलमेर में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में नृत्य व संगीत सिखाते थे। इनके लाखों शिष्य है। वर्ल्ड फेमस डांसर गुरु क्वीन हरीश शरीर से आज हमारे बीच नहीं है पर उनकी कला आज भी लाखों युवक युवतियो के पास है। उनकी यादें आज भी मौजूद है। 2018 में हरीश को डांस जीनियस अवार्ड से नवाजा गया। कई पुरस्कार सम्मान इन्हें देश ही नहीं विदेशों से प्राप्त हुए।ईशा अम्बानी की शादी में इन्होंने जब परफॉर्म किया तभी से इन्हें पहचान मिली। ये चैनलों की सुर्खियों में आ गए। ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के साथ इन्होंने डांस किया वह वीडियो वायरल हुआ। हरीश देश भर में छा गए।
हरीश राजस्थानी नृत्य के अंतर्गत घूमर भवई चरी कालबेलिया लोकनृत्य करते थे। विश्व भर में राजस्थानी कला संस्कृति व नृत्य को पहुंचाने का आपने काम किया। हरीश से डांस सीखने लाखों विदेशी जैसलमेर आते थे।
श्रीराम कॉलोनी, भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान
123rkpurohit@gmail.com
