
बुधवार को एआरटीओ सुहैल अहमद ने सड़कों पर दौड़ रही बेलगाम गाड़ियों को रोककर बंद कर दिया जो मानक के अनुरूप नहीं थी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पांच गाड़ियों को पकड़ा और उनके मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की है। उन्होंने बाहर से आईं रोडवेज के रंग में पुती फर्जी बसों को भी पकड़कर बंद किया व दो बसों का चालान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में एलपीजी लगी बसे पकड़ी गईं तो एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी। अभिभावक भी अपने बच्चों को ऐसी गाड़ियों में स्कूल न भेजें जो मानक के अनुसार नही हैं। अपने बच्चों की जान को खतरे में मत डालिए। यातायात नियमों का पालन करना हम सबका कर्तव्य है, इसका सदैव पालन करें और दूसरों को भी इसका पालन करने की प्रेरणा दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।