नगर के शहीद उद्यान पार्क हरदोई में सामाजिक संगठन क्रान्तिकारी जन संघर्ष मोर्चा के द्वारा अमर क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद तथा समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए सभी पदाधिकारियों को वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बारे में बताते हुए कहा कि व 17 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद क्रांतिकारी दल हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में सम्मिलित हो गए । दल में उनका नाम क्विकसिल्वर तय किया गया । पार्टी की ओर से धन एकत्र करने में वह सबसे आगे थे ।
आजाद सांडर्स वध सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह द्वारा बम फेंकना वायसराय में ट्रेन को बम से उड़ाने की चेष्टा सब में नेता वही थे । उन्होंने काकोरी कांड में सक्रिय भाग लिया । ऐसे अमर क्रान्तिकारी बलिदानी को शत शत नमन करते हैं । साथ ही मुकेश विक्रम सिंह जी ने बाल गंगाधर तिलक के बारे बताया कि जन्म से ही केशव गंगाधर तिलक एक भारतीय राष्ट्रवादी शिक्षक समाज सुधारक वकील और एक स्वतंत्रता सेनानी थे । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से पहले लोकप्रिय नेता हुए ब्रिटिश औपनिवेशिक पदाधिकारी उन्हें अशांति पिता कहते थे । इन्हें हिंदू राष्ट्रवाद का पिता कहा जाता था । ऐसे वीर महापुरुषों को शत-शत नमन करते हैं ।
कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह जी ने कहा कि हमारा संगठन क्रान्तिकारी जन संघर्ष मोर्चा सभी वीर महापुरुषों क्रांतिकारियों की जयंती का कार्यक्रम करता है और समाज को उनके जीवन से अच्छा संदेश देने का कार्य करता है । जय हिंद जय भारत के पदाधिकारी मुकेश विक्रम सिंह, श्याम सिंह, उत्कर्ष सिंह, अरुण सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, अरुण राठौर, अरुणेश ठाकुर, शिवम शुक्ला, अनुराग सिंह, सूरज सिंह सिकरवार, मुकेश सिंह, अनुराग सिंह, हिमांशु सिंह, सुखवीर राठौर, निर्देश राजपूत आदि मौजूद रहे ।