बदायूं के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सुरक्षा के साथ दिखायी मानवता और घायल कांवड़िए को अपने वाहन से अस्पताल भेजा

अंकित सक्सेना बदायूँ-

बदायूं एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सुरक्षा के साथ-साथ सेवा की अनूठी मिसाल पेश की । हुआ ये कि एक कांवड़िया सड़क दुर्घटना में घायल हो गया । कांवड़िया को प्राथमिक उपचार दिलाकर श्री त्रिपाठी ने उसे अपने एस्कार्ट वाहन से अस्पताल भेजा । इसी के साथ मौके पर जाम की स्थिति बनते देख कांवड़ियों को समझा-बुझा कर शांत किया ।