रामू बाजपेयी –
आगमपुर (हरदोई) – आगमपुर के स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं एवं गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं । कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्रवक्ता राजकरन के द्वारा किया गया । बताते चलें कि 15 सितंबर को महाविद्यालय के प्रबंधक एबी सिंह का जन्मदिन वार्षिकोत्सव के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है ।
इस मौके पर अनीता देवी ए.बी. सिंह इंटर कॉलेज ए.डी.ए.बी.सिंह पब्लिक स्कूल, ए.बी.सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी व स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । आकर्षक प्रस्तुति पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर कालेज के सभी विभागों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने जमकर सराहा ।
इस अवसर पर ए. बी. सिंह के द्वारा क्षेत्र की गरीब विधवाओं को साड़ी वितरित की गयीं । महाविद्यालय परिसर के साढे चार बीघा क्षेत्र में हर्बल गार्डन बनाया गया है जिसमें सिर्फ़ औषधीय पौधे रोपे गए । पौधा रोपण का कार्यक्रम आये हुए अतिथियों द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. के. कनौजिया, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश कुमार, बी.टी.सी. विभागाध्यक्ष एस. के. वर्मा, बी. एड. विभागाध्यक्ष भानुप्रताप, डी. फार्मा विभागाध्यक्ष अकीक परवेज़ सहित कालेज के प्रवक्ता विनीत कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, राधा शुक्ला, डॉ विकास जौहरी, अभिषेक शुक्ला, सुरेश चंद्र, श्री गणेश पाल, आलोक कुमार, लवकुश नारायण, रतनलाल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ।