रिपोर्ट अंकित सक्सेना
उपचुनाव को लेकर रामपुर में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता और जेके सक्सेना चुनाव से पहले मुस्लिम समुदाय के बीच मोहल्लों में पहुंचे ।

रामपुर में उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से बदायूं से पहुंचे राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता व जेके सक्सेना ने शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से समर्थन मांगा और चुनाव में भाजपा कैंडिडेट को जिताने की मांग की । मुस्लिम समुदाय में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे जेके सक्सेना ने कहा की समय की मांग है कि यहां से भाजपा का विधायक चुना जाए तो यहां तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे । मुस्लिम समुदाय की जो भी समस्याएं हैं उन्हें वह आगे रखकर समाधान कराएंगे । इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे ।