धू-धू कर जलते हुए बुराई के प्रतीक रावण के साथ पाली के ऐतिहासिक मेले का हुआ समापन, श्री राम के जयकारों से गूँज उठा रामलीला मैदान

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- नगर में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का मंगलवार को रावण वध के साथ समापन हो गया। भगवान श्री राम ने अपने बाण से रावण का वध कर दिया। रावण दहन (बुराई के अन्त) को देखने के लिए नगर व आसपास के हजारों की संख्या में भक्त रामलीला परिसर में इकट्ठा हुए।

रामलीला का दृश्य

पहले रावण और श्री राम के बीच घमासान युद्ध हुआ अंत मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण पर अग्निबाण चलाया। जैसे ही रावण को बाण लगा, रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। रामलीला परिसर भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सभी भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलकांत बाजपेयी, नन्दकिशोर शुक्ल, रामू अग्निहोत्री, रामबाबू शुक्ल, योगेश बाजपेयी, सचिन अवस्थी, प्रदीप अवस्थी, अमित अग्निहोत्री, दीपक श्रीवास्तव, विशाल बाजपेयी आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे ।