जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण

  • कम्पोजिट ग्रांट, खेलकूद सामग्री आदि में अनियमितता के कारण प्राथमिक विद्यालय कोढ़ा के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार किए गए निलंबित ।
  • अनुपस्थित अध्यापिका सुश्री पायल मलिक का रोका गया वेतन ।
  • रसोइया श्रीमती निर्मला का रोका गया मानदेय ।
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय अटवा मे अनुपस्थित टीचर सुश्री नीरजा वर्मा, दीप्ति राजवंशी, नीलम कुमारी का भी वेतन रोका गया ।
  • स्कूलों में मिड-डे मील साधारण चूल्हे (लकड़ी के ईंधन से जलने वाले) पर बनाये जाने, बिना बिजली कनेक्शन वाले स्कूलों में टेलीविजन लगवाने तथा कम्पोजिट ग्रांट का सही प्रयोग न होने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बावन आई पी सिंह को दी गई कड़ी चेतावनी ।