ब्यूरो हरदोई-
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपना परिचय दिया । जिला अधिकारी पुलकित खरे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं । मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद के निवासी हैं । पढ़ाई गाजियाबाद और दिल्ली से हुई । इंजीनियरिंग स्नातक श्री खरे ने प्राइवेट सेक्टर में 1 साल काम किया । पहले भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयन हुआ, जहाँ 2 साल काम करते हुए अनुभव प्राप्त किया । इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा में चयन के बाद डेढ़ साल कार्य करते हुए अनुभव लिया । आईएएस बनने के बाद तैनाती ट्रेनिंग जिला आजमगढ़ रहा । अलीगढ़ में SDM रहने के साथ ही कुल 4 तहसीलों में SDM रहे । मुख्य विकास अधिकारी के रूप में बुलंदशहर शाहजहांपुर और वाराणसी में कार्य किया । वाराणसी में प्रमोशन के बाद उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाए गए । अब श्री खरे जिला अधिकारी हरदोई बन कर हमारे बीच हैं । इस अवसर पर सभी अधिकारी उपस्थित रहे ।