रिपोर्ट- अवनीश मिश्रा, लखनऊ
हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी को भी पत्र के माध्यम से हत्या की धमकी दी गई।
14 नवंबर को कमलेश तिवारी की पत्नी के आवास पर बंद लिफ़ाफ़े में घर के अंदर मिले पत्र से जान से मारने की धमकी मिली । सूत्रों के अनुसार लिफाफे को खोलने पर 9 पन्ने का निकला पत्र मिला जिसमें दो पन्ने उर्दू भाषा में लिखे थे । जिनका अनुवाद करने के बाद पता चला कि म ये पत्र जान से मारने की धमकी के लिए भेजे गए थे । पत्र की जानकारी मिलने पर नाका थाने की पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 16 तारीख को एफ. आई. आर. दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी ।
कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी ने महाराष्ट्र के लातूर मुड़खेड़ ताल्लुका स्थित शिवा जी चौक गणेश नागो आप्टे पर आरोप लगाते हुए एफ. आई. आर. दर्ज करवाई।