तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 22/11/2019 को पुलिस लाइन चौराहे पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में व्यवसायिक एवं निजी वाहनों के चालकों एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा उनको यातायात नियमों जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री सोहेल अहमद एवं श्री राममिलन यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे ।