कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ प्रधान पद का उपचुनाव

राहुल मिश्र, बघौली-

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौली ग्राम पंचायत में हो रहे प्रधानी के उप चुनाव में महिला, पुरुष और वृद्धजनों में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साह नजर आया। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आयी।

सोमवार को थाना क्षेत्र की बरौली ग्राम पंचायत में उप चुनाव के दौरान पाँच बूथ बनाये गए जिनमें पटकुइयां और बरौली में दो-दो बूथ, पहाड़पुर में एक बूथ बनाया गया । उक्त उप चुनाव में तीन प्रत्याशी अनीता मिश्रा, अनुज कुमार मिश्रा और निवर्तमान प्रधान राजेन्द्र गौतम चुनाव मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे है। तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ग्राम पंचायत के 2930 मतदाताओं के हाथ में है। तीनों प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद है। मतदान को निर्विघ्न एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने की कवायद में जुटे प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये थे । सुरक्षा को लेकर कछौना कोतवाली प्रभारी राय सिंह और बाघौली थानाध्यक्ष फूल चन्द सरोज अपनी पुलिस टीम सहित बूथ दर बूथ विचरते हुए मतदाताओ को सुरक्षा का अहसास कराते नजर आये।