रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- सोमवार को नगर के पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में पंत प्रभा पुस्तक के पंचम अंक का विमोचन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बी0के0 दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन अविनाश चन्द्र त्रिवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजेश तिवारी स्काउट गाइड के जिला सचिव अवधेश त्रिपाठी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवन व पुष्प अर्पण कर किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्द किशोर शुक्ला ने मुख्य अतिथियों का शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह व डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथियों को भी शाल ओढ़ाकर व डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया इस क्रम पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार शुक्ला, अहमद हुसैन, बड़े बाबू मिश्रा व पाली थानाध्यक्ष धमेंद्र प्रताप सिंह को पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लघु नाटिका के माध्यम से एक अच्छा संदेश दिया।जिसमें बालिकाओं को शिक्षित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जो कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये जाते हैं वे समाज के विकास और बुद्धि के विकास में सहायक होते हैं।और हमारे समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने का काम करते हैं। विधायक ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विद्यालय की भी प्रशंसा की।
इस मौके पर रंजन त्रिवेदी, आलोक शुक्ला, रामबाबू शुक्ला, शिवम तिवारी, सुबोध रंजन गुप्ता, संजय कुमार रस्तोगी, बागीश बाजपेयी, मो0 नदीम, अरविन्द कुमार बाजपेयी, मो0आरिफ खां, नवल किशोर, गुरू प्रसाद मौर्या आदि अतिथियों के अलावा काफी संख्या में छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।