● ऑनलाइन कवि सम्मेलन का संचालन 11 साल की प्रेक्षा ने किया ।
भवानीमंडी:- सखी साहित्य परिवार ने संस्था के स्थापना दिवस पर ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया। संस्था की अध्यक्ष दीपिका सुतोदिया सखी ने बताया कि सखी साहित्य परिवार की 18 अप्रैल 2016 को नींव रखी गयी थी। इस वर्ष अहमदाबाद में स्थापना दिवस मनाने की तैयारी थी परन्तु लॉक डाउन के कारण यह संभव नहीं हो पाया। कोरोना बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से लॉक डाउन लगा हुआ है।इसलिए सखी साहित्य परिवार की संस्थापिका डॉ दीपिका सुतोदिया ने स्थापना दिवस समारोह ऑन लाइन मनाने का निर्णय लिया और ऑन लाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत के विभिन्न प्रदेशों से पचपन से भी ज्यादा कलमकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की।
ऑनलाइन कवि सम्मेलन का संचालन छत्तीसगढ़ की प्रेक्षा डॉन जो कि 11 साल की बच्ची है ने अपने मधुर स्वर में दिल्ली प्रदेश की सचिव आशा दिनकर जी के साथ किया। सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपिका सुतोदिया और राष्ट्रीय महासचिव आनन्द अमित की अगुआई में देश के कोने कोने से कवि शामिल हुए । अहमदाबाद ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सम्मिलित सभी कवियों को ऑनलाइन सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन के बाद डॉ. दीपिका सुतोदिया सखी जी का जन्मदिन भी धूमधाम से ऑनलाइन ही मनाया गया। कवि सम्मेलन में जिन रचनाकारों ने काव्य रचना प्रस्तुत की उनमें डॉ. दीपिका सुतोदिया सखी असम डॉ. राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” आनंद अमित प्रजापति उत्तरप्रदेश आशा फिंकर दिल्ली हरिप्रकाश गुप्ता छ., ग. मनोज क्याल असम वेदप्रकाश वेद मुम्बई प्रफ्फुल पांड्या पागल गुजरात विनय सागर बरेली अनिता मंदिलवार छतीसगढ़ विनय कुमार असम पूजा अग्रवाल असम ऋतु दुम दुम असम अतिया नूर कमल किशोर ताम्रकार छतीसगढ़ भोलानाथ कुशवाह मिर्जापुर राजाराम स्वर्णकार बीकानेर राजस्थान डॉ. अर्चना दुबे रीत मुम्बई महाराष्ट्र निक्की शर्मा मुम्बई,रागिनी स्वर्णकार इंदौर उमा वैष्णव सूरत गुजरात रूपेश कुमार चैनपुर सिवान बिहार दिनेश कुमार विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ शैलेन्द्र मिश्रा देव बदायूं गीतांजली वाष्णेर्य बरेली खेम सिंह चौहान स्वर्ण कंचन केजरीवाल गुहावटी असम भारत भूषण वर्मा असंध अल्का जैन आंनदी मुम्बई मेहताब आज़ाद गीता नायक मप्र आशा पांडे अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ सीमा निगम रायपुर छत्तीसगढ़ पूनम दुबे अंबिकापुर छत्तीसगढ़ शोभा रानी तिवारी इंदौर मप्र हर्षिता श्रीवास्तव प्रयागराज सुकमोती चौहान रुचि महासमुंद डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित भवानीमंडी राजस्थान सतीश जैन नवल जी वाणी बरठाकुर तेजपुर असम अंशुपाल नई दिल्ली राजेन्द्र परसेंडिया भोपाल कर्मेश सिन्हा दिल्ली डॉली अग्रहरि मिर्जापुर नित्यानंद पाण्डेय गुजरात मनीष सोनकिया मध्यप्रदेश हरिभूषण शुक्ल मधुकर मिर्जापुर राजेश राज फेमस गुजरात विनोद हँसोडा बिहार हेमलता तौदी गुवाहटी असम मिन्टू गुजरात प्रेमसिंह राठौड़ प्रेम जैसलमेर राजस्थान प्रेक्षा डॉन गोधा परी दुर्ग छतीसगढ़ डॉ. भागिया खामोश अहमदाबाद आदि नाम प्रमुख है।
सभी कवि कवयित्रियों को ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सहभागिता हेतु ऑनलाइन सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।