प्रेम द्विवेदी, बघौली हरदोई :
सांडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभाष कुमार व उनकी धर्मपत्नी निरमा देवी के द्वारा अपने वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में पैतृक गांव शाहपुर अटिया में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया ।
बताते चले कि इस समय कोरोना महामारी के चलते सरकारी सेवाओ में संलग्न सरकारी कर्मचारियों द्वारा समाज में अनवरत रूप से सेवा कार्य किया जा रहा है । उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आज दिनांक आठ मई दिन शुक्रवार को सांडी विधानसभा के विधायक प्रभाष कुमार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निरमा देवी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां के स्वास्थ्य सेवाओं में संलग्न समस्त चिकित्सको और स्वास्थ्य कर्मियों को माला पहना कर तथा अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया । इसके बाद विकास खण्ड कोथावां के सफाई कर्मियों पर पुष्पवर्षा कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर के इस कठिन समय में उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं हेतु आभार व्यक्त करके उत्साहवर्धन किया गया । बैंक ऑफ इंडिया कोथावां के बाहर पैसे निकालने के लिए बैठी जनता को चाय और बिस्कुट का वितरण तथा बैंक के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती निरमा देवी के द्वारा किया गया । इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की गई । उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को किसी भी समस्या के बारे में तत्काल अवगत कराने के लिए भी कहा, जिससे सरकार द्वारा तत्काल उन समस्याओं का समाधान कराया जा सके ।
विधायक प्रभाष कुमार के द्वारा जनता से अपने घरों में रहने और अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील भी की गई, जिससे कोरोना की समस्या का समाधान करने में सरकार को मदद मिल सके । इस मौके पर विधायक व उनकी धर्मपत्नी के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान भी रखा गया ।