प्रेम द्विवेदी –
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल दिनांक 10 मई को तेज तूफान और बारिश के कारण बघौली विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विक्टोरिया गंज फीडर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है । ज्ञात हो कि विक्टोरिया गंज फीडर बघौली पावर हाउस का सबसे लंबा फीडर होने के कारण इससे सैकड़ों गांव को बिजली की सप्लाई होती है । लेकिन अचानक आए इस तूफान से बिजली की लाइन पर कई जगह पेड़ जमीन से उखड़ कर गिर गए । बिजली लाइन पर इन पेड़ों के गिर जाने से इस फीडर में आने वाले गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और इस फीडर में आने वाले कई गांव अंधेरे में डूब गए । इस भयानक आंधी और पानी से सड़कों पर पेड़ पलट गए जिससे क्षेत्र की बिजली की लाइन के कई पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए । जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई ।
बघौली विद्युत उपखंड के जेई महेंद्र सिंह व लाइनमैन संजय गौतम ने टेलीफोन वार्ता में बताया कि बिजली कर्मियों द्वारा युद्ध स्तर पर बिजली लाइन सही करने के लिए कार्य किया जा रहा है । क्षतिग्रस्त हुए पोलों की जगह पर पोल लगाए जा रहे हैं और जल्द ही सभी गांवों को बिजली सप्लाई प्रारंभ कर दी जाएगी।