कोरोना योद्धाओं को भेंट की गयीं पीपीई किट्स

बदायूँ: कोरोना वैश्विक महामारी से चिकित्सकों के बचाव हेतु पीपीई किट बहुत ज़रूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला अभिहीत अधिकारी चन्द्रशेखर, के साथ सचिन धींगड़ा ने कोरोना से बचाव हेतु पीपीई किट्स भेंट की हैं। यह कोरोना योद्धाओं को भेंट की जाएगी।

उन्होंने कहा है कि कोरोना से हम सबको मिलकर लड़ना है, किसी भी कीमत पर जनपद में इसके पैर पसारने नही देना है और यह तब होगा जब हम सब इस बीमारी से बचने के बताए गए उपायों को अपने जीवन मे उतार लें, बात करते समय नियमित दूरी बनाएं रखें, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मुंह को मास्क या रुमाल से ढकें। लॉकडाउन का पूरा पालन करें।