ग्राम जखोलिया में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना हेतु हुआ भूमि पूजन

बदायूँ : वजीरगंज मे राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने ग्राम जखोलिया में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने को भूमि पूजन किया किया । इस अवसर पर राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि हम लोगों को महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए । उन्होंने परेशानी उठा कर देश को बचाया है । हम सब लोग को बाबा साहब के जीवन को अपने जीवन में उतारना चाहिए ।

श्री गुप्ता ने कोरोना बीमारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हुए प्रभावी कार्यों की जमकर प्रशंसा की । ध्यान रहे इस गांव में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने को ग्राम जखोलिया की बहुत पुरानी मांग थी।
इस अवसर पर दयाराम व्यास, विधायक प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, संजय गुप्ता, अरविंद सिंह, गौरव, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, कृष्ण गोपाल प्रधान, देवेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष, बिजनेस सागर, कैलाश सिंह, रघुनंदन सागर,अरुण शेखर हीरा लाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।