रामू बाजपेयी :
पाली (हरदोई)- शनिवार को उत्तर प्रदेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे कामयाबी पाकर खुशी से चमक उठे।
नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज की छात्रा पारुल ने पाली नगर में टॉप किया जिससे उन्हें जमकर बधाईयां मिल रही हैं।
शनिवार को जैसे ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ पारुल की खुशी का ठिकाना न रहा और का घर खुशी से चहक उठा।
पारुल ने इंटर की परीक्षा में 403 अंक प्राप्त करके पूरे नगर में टॉप किया है पारुल एक गाँव की रहने बाली है और पाली में रहकर के पढ़ाई करती है उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन से पूरी की।
पारुल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया साथ ही यह भी बताया कि वह बड़े होकर आई0ए0एस0 ऑफीसर बनना चाहती हैं।
सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र राजन दीक्षित ने 397 अंक प्राप्त करके पूरे नगर में विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के दो छात्र स्वदेश कुमार व अमन दीक्षित ने 391अंक प्राप्त करके नगर में विज्ञान वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।