सुभासपा ने सतेंद्र विक्रम सिंह को मेरठ मंडल अध्यक्ष एवं मदन पाल सिंह अर्कवंशी को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी बनाया

लखनऊ। सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की उपस्थिति में पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी की संतुष्टि से गजियाबाद जनपद के सतेंद्र विक्रम सिंह गाज़ियाबाद के निवासी है वही सीतापुर जनपद के मीडिया से ताल्लुक रखने वाले मदन पाल सिंह अर्कवंशी को पार्टी का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

श्री सतेंद्र विक्रम सिंह मंडल अध्यक्ष एवं श्री अर्कवंशी को सुभासपा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। मदन पाल सिंह अर्कवंशी सीतापुर के रहने वाले हैं और मीडिया जगत से जुड़े हुए हैं।

इस दौरान तेज प्रताप सिंह बल्ली चौधरी राष्ट्रीय सचिव, दयाराम भार्गव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश पस्चिमी प्रभारी, सी पी निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत कश्यपे प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच, कप्तान सिंह सूर्या, अमर सिंह सेन, राम निवास सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा राजीव सिंह अर्कवंशी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।