विधायक ने किया निजी चिकित्सालय का उद्घाटन

कछौना/हरदोई:- ग्रामीण क्षेत्र में आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए गौसगंज-संडीला मार्ग और कहली तिराहे पर श्री सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योग्य व प्रशिक्षित डॉक्टरों के कारण बेहतर इलाज मिलेगा। जिसमें इलाज के अभाव में लोगों के साथ अनहोनी घटना नहीं घटेगी। हॉस्पिटल के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने बताया इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार के ऑपरेशन डिग्रीधारी योग्य डॉक्टरों द्वारा किए जाएंगे। ओपीडी व इमरजेंसी सेवा 24 घंटे सुविधा मुहैया रहेगी। नवजात शिशुओ व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुविधा मिलेगी। समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्र में योग्य डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर आम जनमानस को स्वस्थ लाभ दिया जाएगा। जिसमें आम जनमानस में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। सभी रोग का संपूर्ण इलाज होगा। भविष्य में गरीब मरीजों के लिए आयुष्मान योजना के तहत निश्शुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ० विपिन वर्मा, डॉ० आकाश वर्मा, संरक्षक सोनेलाल गुप्ता पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान कहली अमित गुप्ता, तेरवा दहिगवां ग्राम प्रधान राजेश कुमार, विद्यालय प्रबंधक व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तुलसी राम कनौजिया, राकेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार प्रधान, सुरेश कुमार, बाबू राम कनौजिया, ग्राम प्रधान पति रियाजुल हक, सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानगढ़ क्षेत्र पंचायत सदस्य गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता