क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

बघौली : क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान की मासिक बैठक आज दिनांक 5 जुलाई को हरदोई के राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई । जिसमें संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा निर्भय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह, संरक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह इटौली, संयोजक प्रवेश विक्रम सिंह, सचिव दीपक सिंह गौर मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

मासिक बैठक में क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के विस्तार एवं गरीब सेवा ही ईश्वर सेवा के संकल्प के विषय में विचार-विमर्श किया । समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी का मार्गदर्शन किया और कहा कि क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन हमेशा गरीब असहाय एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रखता है और समय-समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है । क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय सांडी चुंगी पर सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और संस्थान की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया । क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने संस्थान के कार्यक्रम एवं विचारधाराओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा आकाश सिंह को जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी । इस मौके पर मुकेश विक्रम सिंह, अमरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, योगेश विक्रम सिंह, निर्भय सिंह, विकास चौहान (विक्की ठाकुर), जिला मंत्री प्रवेश विक्रम सिंह, आजाद सिंह, सुनील सक्सेना आशीष सिंह परमार, अवनेंद्र सिंह परमार, विपिन सिंह, प्रवेश सिंह, करन सिंह गौर, कुलदीप श्रीवास्तव, करन सिंह, हरि सिंह, विकास राठौड़, पुनीत तिवारी, पुनीत कुमार, आलोक तिवारी, ओम नारायण तिवारी बागी, सुनील मिश्रा, आकाश सिंह, अनूप सिंह तोमर, दीपक सिंह गौर, दीपक सिंह तोमर, अतुल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे ।