शिखर ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बिल्सी: बिल्सी बिसौली मार्ग श्री 1008 दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल दिधोनी पर आज समाजसेवी शिखर उपाध्याय ने अपनेजन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्यक्ति को महापुरुषों अथवा किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधारोपण जरूर करना चाहिए यदि मौसम पौधारोपण के अनुकूल न हो तोह किसी लगे हुए पेड़ को गोद लेकर भी उसकी सुरक्षा का संकल्प ले लेना चाहिए इससे एक यादगार भी उस समारोह /पर्व की बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी हमे काफी प्रोत्साहन मिलेगा ।उन्होंने बताया कि वो किसी न किसी अवसर पर लोगो को पर्यावरण के प्रति सचेत करने ने कोई कसर नही छोड़ते ,उनकी प्राथमिकता में पर्यावरण सर्वोपरि है वो प्रकर्ति का आशीर्वाद ही अपना धर्म मनाते है ।इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष मोहित शर्मा गुरु , शिखर उपाध्याय, अमनदीप उपाध्याय, अखिल शर्मा, अमर सिंह मौजूद रहे