कानपुर हत्याकांड में नामजद व वांछित अमर दुबे मौदहा थाना क्षेत्र में ढेर

  • एसटीएफ डीआईजी के पद से अनन्त देव के हटते ही पुलिस को बड़ी कामयाबी।
  • विकास दुबे के साथी अमर दुबे को UP STF ने हमीरपुर में मार गिराया, एक इंस्पेक्टर और सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार तड़के एसटीएफ यूपी और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे गैंग के शातिर अपराधी अमर दुबे को मार गिराया है. कानपुर हत्याकांड में नामजद व वांछित अभियुक्त अमर दुबे को मौदहा थानाक्षेत्र में ढेर कर दिया गया.

अमर दुबे के साथ उसके दो साथी पकड़े गए हैं. एसटीएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. विकास दुबे के भी हमीरपुर में छिपे होने की संभावना है. इसके लिए कई जगहों पर सर्च की जा रही है.

मुठभेड़ में मौदहा थाने के इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला और एक एसटीएफ सिपाही को भी गोली लगी है. ये दोनों घायल हैं. इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

अमर दुबे 25 हजार का इनामी था विकास दुबे के हथियार खरीद-फरोख्त में भी इसकी भूमिका रहती थी. माना जा रहा है कि हिरासत में लिए गए अमर के दो साथियों से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां निकल सकती हैं ।