●अनीस अहमद की रिपोर्ट●
इस चैनल को लाइक करें, कमेंट और शेयर जरूर करें, यदि अभी तक चैनल को सब्सक्राइब न किया हो तो अभी कर लें । आप हमारी प्रत्येक ख़बर की सूचना के लिए घण्टी वाले आइकॉन को भी दबा दें ।
● शव की हुई पहचान, एक दिन पहले भोर में घर से निकला था वृद्ध ।
कौशाम्बी :- सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा स्थित भैरो (संकरा) बाबा मंदिर के पास प्रयागराज से कानपुर की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक के बगल में 60 वर्षीय वृद्ध का क्षतिग्रस्त शव मिला । घटनास्थल पर पहुँच कर रेलवे पुलिस कर्मचारी प्रदीप यादव ने बताया दुर्घटना 07/07/2020 को भोर मे 5.30 बजे की है। ट्रेन ड्राइवर ने ट्रैक के ऊपर लाश पड़ी होने की सूचना दी । दुर्घटना की खबर सुनते ही आस-पास के ग्रामीण पहुँच गए ।
घटना सूचना पर चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया ।
पहचान न होने पर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया । कुछ घंटों के बाद घटनास्थल पर पहुँच परिजनों ने लुंगी व चप्पल देख वृद्ध प्रेमदत्त पुत्र स्व. शिव लाल मुबारकपुर गेरिया, थाना खखरेरू जिला फतेहपुर के रूप में पहचान किया ।
अजुहा पुलिस चौकी पहुँच कर भतीजा ज्ञानदत्त ने बताया की वृद्ध प्रेमदत्त 6 जुलाई को भोर में 4 बजे से घर में बिना बताये कहीं चले गए थे । कल से रिश्तेदारी में काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला । ग्राम प्रधान ब्रजभान सिंह ने बताया की वृद्ध शान्त स्वभाव व मिलनसार था । पत्नी की मौत के बाद एक भी संतान न होने से अपने भतीजे ज्ञानदत्त के साथ रहने लगा था । वृद्ध के शव को लेने के लिए परिजन पोस्ट मार्टम हाउस पहुँच गए हैं । दुर्घटना की खबर सुनते ही घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।
जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी : अनीस अहमद