मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे लेकिन इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया है । इससे पूर्व ग्राम प्रधान की मौके पर मौत हो गई है । हादसे के बाद ट्रक गड्ढे में फस गयी पूर्व प्रधान की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया और ट्रक चालक को घेर कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव के पूर्व प्रधान दयानंद यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र ननकू यादव शुक्रवार की सुबह 5 बजे सड़क पर टहलने निकले थे। इसी बीच पीछे से आ रही बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे पूर्व प्रधान की मौके पर मौत हो गई । पूर्व प्रधान को कुचलने के बाद ट्रक गड्ढे में जाकर फस गई जिस पर ग्रामीणों ने ट्रक चालक को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी।ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है । पूर्व ग्राम प्रधान की मौत के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा था। ट्रक चालक संदीप यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी जगदीशपुर जनपद आजमगढ़ को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

ब्यूरो चीफ #IV24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट