हरियावां में पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से सीओ हरियावां नागेश मिश्रा को श्रद्धांजलि

indian voice 24 से आशुतोष अवस्थी की रिपोर्ट

हरदोई- अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए कोरोना पॉजिटिव हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी हरियावां की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी । नागेश मिश्रा का हरियावां के पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष लगाव रहा है, इसलिए पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से आज 12 बजे श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। आपको बताते चले हैं कि 02 जुलाई को कोरोना की जांच के लिए लिया गया सैम्पल स्वस्थ्यकर्मियों ने खो दिया था । हालात बिगड़ने पर लखनऊ में दोबारा हुए टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। नागेश मिश्रा (क्षेत्राधिकारी हरियावां) को दिनांक 07 जुलाई सायंकाल में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने पर हरदोई के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहाँ से दिनांक 08.07.2020 को मिडलेैण्ड हास्पिटल, महानगर- लखनऊ रेफर किया गया था। दिनांक 09 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया कोविड चिकित्सालय में उपचार प्रारम्भ हुआ । स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बेहतर उपचार हेतु दि0 11-07-2020 को उन्हें एस जी पी जी आई राजधानी कोविड हॉस्पिटल लखनऊ लाया गया । आज दि0 12-07-2020 को सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया । नागेश मिश्रा के शोकसंतप्त परिवार में श्रीमती आर्या मिश्रा (पत्नी), श्रीमती अनीता व ऋचा (विवाहित पुत्रियां ) व शांतनु मिश्रा (पुत्र) हैं।

नागेश मिश्रा (उम्र-58 वर्ष लगभग) मूल रूप से जनपद इलाहाबाद के निवासी थे तथा वर्ष 1989 में उपनिरीक्षक पद पर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में आये थे । श्री मिश्रा वर्ष 2018 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरांत जनपद हरदोई में तैनात थे।

स्व. नागेश मिश्रा एक कर्मठ, ईमानदार एवं मेहनती पुलिसकर्मी थे । अपनी सेवा काल के दौरान महत्वपूर्ण पदों पर रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया । श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य सुधीर मिश्रा, रजनीश मिश्रा, अमित अवस्थी ,इंद्रेश दीक्षित, राहुल सिंह , रामदास वर्मा , आशुतोष अवस्थी, अनीश सिंह आदि मौजूद रहे।