गैर जनपद में तैनात एक दारोगा ने एसपी आफिस में जमकर हंगामा किया और बाबू के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा उसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
दरअसल गैर जनपद में तैनात एक दारोगा गुरूवार एसपी आफिस किसी काम से आया था। वह यहां पहले तैनात रहा है उसी सिलसिले में कोई काम था। दारोगा एसपी ऑफिस के कार्यालय में एक बाबू के पास काम के सिलसिले में पहुंचा जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
विवाद उस समय बढ़ गया जब गाली गलौच होने लगा और जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख आसपास कार्यालय के लोग भी आ गए जिसके बाद कुछ दारोगाओं ने मामले को किसी तरह से सुलझवाया। फिलहाल दारोगा और बाबू का विवाद लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। हालांकि दोनों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की थी।