अनुज वर्मा –

बघौली कस्बा मे पिछले दो दिनो से सोशल मीडिया ठाकुर दिलीप सिंह इण्टर कालेज प्रबन्धक डाॅ. कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) व गोपार ग्रामसभा प्रधान संगीता वर्मा व उनके पति अनिल वर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र व धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने का मामला वायरल हो रहा था जानकारी करने पर उपरोक्त सामाजिक लोगो ने गम्भीर षडयंत्र की आशंका जाहिर की थी।

शुक्रवार देर शाम इस मामले में एक नया मोड़ उस समय आया जब तथाकथित शिकायतकर्ता विपिन कुमार का एक पत्र वायरल हुआ जिसमे शिकायतकर्ता विपिन द्वारा कहा गया है गोपार निवासी एक युवक ने उससे सादे कागजो पर धोखाधड़ी कर हस्ताक्षर करवा लिए और उक्त कागजो को शिकायती पत्र के रूप में प्रयोग किया गया विपिन द्वारा यह भी कहा गया कि वह डा. के.के. सिंह को जानता तक नहीं था शिकायती पत्र वायरल होने के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा पूछे जाने पर उसे मामले की जानकारी हुई वायरल शिकायती पत्र से शिकायत कर्ता का कोई मतलब नहीं है ।
इण्टर कालेज प्रबन्धक डा. के.के. सिंह द्वारा कहा गया कि इस प्रकरण से उनकी छवि को नुकसान पहुचा है जिसके लिये वह मानहानि का दावा ठोकेंगे।