अनुज वर्मा :
छिबरामऊ, हरदोई : एक ओर प्रशासन प्रत्येक वर्ष गंगा नदी के तटवर्ती गाँवों को कटान से बचाने के लाखों रुपये के बजट की व्यवस्थाएं करता है । पर इस वर्ष कोविड 19 कोरोना संक्रमण के बीच सावन की कांवड़ यात्रा रद्द होने से प्रशासन की तरफ से भी कटान के स्थानों पर रेत की बोरियों को डलवाने में कमी की गई । जिसके चलते राजघाट के निकट चिरंजूपुरवा में कई दशक पूर्व के पूज्यनीय ब्रम्हदेव के मन्दिर व स्थान पर भी कटान मे बह जाने का संकट गहरा गया है ।
नमामि गंगे टीम के सदस्य प्रियांशू सिंह राजपूत द्वारा प्रशासन से ब्रम्हदेव के स्थान को गंगा कटान से बचाने की गुहार की गई है।