चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर पिता पुत्र गिरफ्तार

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ (सह सम्पादक)

बघौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ब्योरापुर ग्राम सभा के चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले को लेकर मुख्तार सिंह पुत्र शार्दुल सिंह व उसके पुत्र मंजीत सिंह को बघौली थाना निरीक्षक जीतेन्द्र मोहन सरोज व उपनिरीक्षक बृजेश सिंह सिपाही नेत्रपाल, सुरेन्द्र, सचिन सहित महिला कान्सटेबल चांदनी के द्वारा गिरफ़्तार कर सक्षम न्यायालय भेजा गया।

ज्ञात हो इस पिता पुत्र के द्वारा पूर्व में भी इसी पशुचर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था जिसे राजस्व टीम द्वारा कई बार मुक्त कराया गया । मौका देख कर पिता पुत्र की जोडी़ द्वारा अवैध कब्जा कर लिया जाता रहा है ।