प्रेम द्विवेदी :
बघौली पुलिस द्वारा वांछित अपराधी गिरफ़्तारी अभियान के तहत थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को मुखबिर की सूचना मिली कि तीन व्यक्ति गोवध मुकदमे से संबंधित खजुरमई तिराहा लखनऊ हरदोई रोड़ के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं ।
खास मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँच गया । बघौली थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज, उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल, सुरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, महिला कांस्टेबल दीपिका यादव, चांदनी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया । जिनकी पहचान नीरू पुत्र रामस्वरूप, अनिल पुत्र रामस्वरूप, महेंद्र कुमार उर्फ कटरू पुत्र छोटेलाल महावत निवासी ग्राम बम्हनाखेड़ा थाना बघौली के रूप मे हुई ।
उपरोक्त तीनों अभियुक्त बघौली थाने पर दर्ज अपराध संख्या 310/20 धारा 3/5A/18 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत वाछिंत अभियुक्त थे जिन्हें थाने लाकर बिधिक कार्यवाही कर पुलिस द्वारा संबंधित न्यायालय भिजवाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र मोहन सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया यह तीनों अभियुक्त गोवध अधिनियम के तहत वांछित थे।