संतनगर नेवादा में आबकारी विभाग ने मारा छापा, एक को गिरफ़्तार कर मौके से बरामद लहन किया नष्ट

हरदोई के कोतवाली पिहानी के अंतर्गत संतनगर नेवादा में आबकारी विभाग ने मारा छापा मौके से बरामद लहन को किया नष्ट।

हरदोई जिले में पिहानी क्षेत्र के ग्राम संतनगर नेवादा में।शराब बनाए जाने की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग ने सुनील पुत्र सूबेदार के यहां छापा मारा । जिससे गांव भर में भगदड़ मच गई। मौके पर सुनील के यहां लगभग 50 लीटर लहन कई पैकेट पन्नी, लगभग 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा आरोपी सुनील को कोतवाली पिहानी के सुपुर्द कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की गई ।

हरियावां से अनीश सिंह की रिपोर्ट