समदा चौराहे पर पुलिस की वसूली से बचने के लिए भाग रहे डंपर ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को रौंदा, पुत्री की घटनास्थल पर मौत

कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत समदा चौराहे पर पुलिस की वसूली से बचने के लिए भाग रहे डंपर चालक ने साइकिल सवार पिता पुत्री को रौंद दिया है। इस हादसे में पुत्री की मौके पर मौत हो गई है और पिता गंभीर रूप से घायल है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना कर भाग रहे डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के घना पुरवा गांव निवासी रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन अपनी बेटी सानिया को लेकर समदा दवा कराने गए थे । जहां से वह साइकिल में अपनी बेटी को बैठा कर घना का पुरवा गांव वापस लौट रहे थे । जैसे ही पिता पुत्री समदा चौराहे के नहर रोड में मुड़ने लगे। इसी बीच वहां पर पहले से ओवरलोड वाहनों से वसूली के लिए पुलिस खड़ी थी । पुलिस को देख कर डंपर चालक ने तेज गति से ट्रक भगाई । जिससे साइकिल सवार उसके नीचे आ गए। इस हादसे में सानिया उम्र 12 वर्ष पुत्री रिजवान की मौके पर मौत हो गई है और इस हादसे में रिजवान उम्र 40 वर्ष पुत्र जुम्मन गंभीर हालत में घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट