हरदोई पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने के उपकरण के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

आशुतोष अवस्थी :

हरदोई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामदगी के संबंध में कोतवाली शहर और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।

मुखबिर की सूचना पर सांडी मार्ग पर नहर पटरी ग्राम घुमाईया के पास में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में 10 पेटी अवैध देसी शराब यह MD के भूरे व पीले 610 ढक्कन RC व RS के 265, विंडिज फाइटर के 275 ढक्कन सहित कुल 1150 ढक्कन सहित टैपिंग मैटेरियल, कलर आदि बरामद किया । क्यूआर कोड स्टिकर, रैपर व एक डायरी जिसपर INDO farm लिखा है; के साथ दो फोर व्हीलर गाड़ी बरामद की गई । अभियुक्त कौशल पाल सिंह पुत्र नीलकंठ निवासी तोयमपुर थाना सांडी ,कुणलदीप गुप्ता पुत्र श्रवण कुमार गौतम आलू थोक उत्तरी बावन चुंगी कोतवाली शहर, कपिल देव पुत्र स्वर्गीय रामकृष्ण निवासी जगदीशपुर थाना लोनार मनु राम पुत्र सुरेश निवासी मूसेपुर थाना सांडी को गिरफ्तार किया गया किले पर आबकारी अधिनियम पर धारा 419 /420 /467/471 पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।