कौशाम्बी : पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों की मनमानी पर लगाम कब लगेगी ?

Corruption Feature IV24

सिराथू, कौशाम्बी : पीडब्ल्यूडी विभाग में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा से भी बाहर निकल गया है। अपने चहेतों की बिना कमर्शियल गाड़ियां विभाग में लगी हुई हैं। फर्जी दौरा दिखाकर लाग बुक भरा जा रहा है। सरकारी राजस्व को विभाग के अधिकारी चूना लगा रहे हैं । जहां एक तरफ डीपीआर बनाने में लूट मची है। वहीं एक्सईएन के द्वारा गाड़ियों का मनमाना प्रयोग किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी जिले में न रुक गैर जनपदों से आवागमन करते हैं । विभागीय अधिकारी कई -कई दिनों तक गायब रहते हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अधिकारियों की मनमानी पर लगाम कब लगेगी ? एक्सईएन पीएमजेएसवाई एचसी त्रिवेदी को तीन-तीन जिलों का कार्यभार मिला हुआ है।

मसुरिया दीन मौर्य