मसुरियादीन मौर्य (ब्यूरो-प्रमुख, कौशाम्बी)
कौशांबी : जन अधिकार पार्टी की एक बैठक आज मंझनपु, में अनिल कुशवाहा के निवास पर संपन्न हुई । प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है । उन्होंने कौशाम्बी में भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें जन अधिकार पार्टी की नीतियों को बताते हुए कहा कि जिले में बूथ लेवल से लेकर जिले लेवल तक हमारे कार्यकर्ता की नियुक्ति करना अनिवार्य है । बूथ सेक्टर ब्लॉक विधानसभा स्तर पर हमारे कार्यकर्ता काम करने पर ध्यान दें ताकि आने वाले 2022 के चुनाव में हमें किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े और आसानी से जन अधिकार पार्टी 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रहे ।
उत्तर प्रदेश का सीएम बाबू सिंह कुशवाहा जैसा हो जो हमारे हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी है तो जन अधिकार पार्टी है जो हिस्सेदारी की बात करती है और कहती है । अगर हमारी सरकार बनती है तो हम जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी देंगे संख्या के अनुसार उसको हर जगह पर तैनात किया जाएगा। बेरोजगारों को काम दिया जाएगा ।प्राइमरी स्कूलों में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था होगी बिजली की व्यवस्था होगी । किसानों को खाद बीज बिजली के लिए परेशानी नहीं उठाना पड़ेगा । किसानों को बैंक से आसानी से कर्ज मिलेगा; जिससे किसान अच्छी खेती करें; अच्छी फसल पैदा हो; जिससे किसान भी खुशहाल रहे । जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद ने बाबू जी के आदेश अनुसार प्रदेश में भ्रमण कर हर जिले में जाकर पार्टी के विचारधारा को बताते हुए कहा कि समय आ गया है, अब संगठित होने का वक्त है और संगठित होकर ही हम लड़ाई लड़ सकते हैं; जिससे बढ़ रहे अपराध और अत्याचार लूटपाट चोरी डकैती बलात्कार जैसी घटनाओं को हम जब सरकार बनाएंगे तभी इस पर अंकुश लगेगा । लोगों से प्रदेश अध्यक्ष ने संगठित होने और 2022 में सरकार बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ है; जिसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश राजभर कर रहे हैं; जो सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । उन्होंने भी जनता को आश्वासन दिया है कि जब हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे तब प्रदेश में जनता तक सारी सुविधा पहुंचाने का काम करेंगे । जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में घूम-घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं ताकि लोगों में जागरूकता पैदा हो और आने वाले समय में जन अधिकार पार्टी को ही लोग चुने । उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष में कौशाम्बी में कार्यकर्ता बैठक बुलाई गई जिसको मंडल अध्यक्ष जगत ने भी संबोधित किया और पार्टी की नीतियों को बताया । जन अधिकार पार्टी के उपाध्यक्ष अतुल मौर्य, मंडल संगठन मंत्री सम्राट मनीष मौर्य, मंडल सचिव करण सिंह, प्रयागराज जिला प्रभारी विजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सिराथू बब्लू मौर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश दिवाकर, विधानसभा अध्यक्ष मंझनपुर दीपू मौर्य, विधानसभा संगठन मंत्री नीरज प्रजापति, युवा जिला अध्यक्ष मिथलेश मौर्य, जिला महासचिव सोनू कुशवाहा, निलेश, सुनील, ज्ञान सिंह, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे।