डीएम व एसपी कौशांबी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

●डी.एम. व एस.पी. के निरीक्षण के दौरान जिला जेल में कोई अवैध सामग्री नहीं पाई गयी ।
●जेल में कैदियों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन हो – डीएम कौशांबी

कौशाम्बी : डीएम कौशांबी मनीष कुमार वर्मा व एसपी कौशांबी अभिनंदन सिंह ने आज 25 अगस्त दिन मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जेल परिसर के अस्पताल में कोरोना से संबंधित पूर्व से की गई तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने सभी बैरिकों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर कोई अवैध सामग्री नहीं पाई गई। जेल की साफ-सफाई को भी उन्होंने देखा और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कोविड-19 के नियमो को कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल में कैदियों से बातचीत करते हुए उनके खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।