जिला कौशाम्बी ब्यूरो चीफ मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट :
कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर के रहने वाले शकील अहमद का कहना है कि उनकी भाभी जय गुरुदेव सुनार की दुकान पर सोने की बाली खरीदने गई थी किंतु पसंद ना होने पर नहीं खरीदी । वहां से वापस चली आई । युवक का आरोप है कि उसके ऊपर गलत आरोप लगाते हुए दुकानदार ने कान की बाली की चोरी करने का आरोप लगाया । इस पर युवक ने कहा कि आप अपना सीसीटीवी कैमरा चेक कर लीजिए । युवक का कहना है कि हम लोग उसकी दुकान पर गए और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की । चेक करने के बाद दुकानदार को दिखाया कि यह देखिए आप; आपका सामान आपके पास है; हम लोग नहीं ले गए ।
इसकी शिकायत थाना करारी में कि जिस पर पुलिस वालों ने जांच किया जांच में युवक सही पाया गया तथा सा सम्मान अपने घर आ गया किंतु थाना करारी के एक सिपाही पवन जायसवाल दोबारा पैसा वसूली के चक्कर में युवक के घर गए तथा पीड़ित को उल्टा सीधा कहा और अनैैैैतिक तरीके से बात करते हुए सुनार को पैसा दिलाने की बात कहने लगे । उन्होंने कहा कि यदि पैैैसे नहीं दोगे तो तुम्हें किसी झूठे केस में फंसा कर जेल भेजवा दूंगा; फिर जेल मे सड़ते रहना और जबरन उससे 5000 रुपए ले लिया जो कि बिल्कुल गलत है ।
इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महोदय के यहां करने को कहा है और यह भी कहा है कि यदि उसका पैसा थाना पुलिस के द्वारा जबरदस्ती जो दिलाया गया है उसको वापस नहीं किया गया तो लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा।