कौशाम्बी – सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा के समीप संकरा बाबा मंदिर के पास कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली रेलवे मार्ग पर अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोंदल उर्फ भोंदू पुत्र स्व. सूरजबली प्रजापति उम्र लगभग 50 वर्ष वार्ड नं 3 शांति नगर अझुवा ने पारिवारिक तनाव से ऊबकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक के भतीजे ने बताया कि वह शराब के सौकीन थे खेतीबाड़ी न के बराबर है इनकी शादी हुई थी परंतु पत्नी ने 15 वर्ष पहले इन्हें छोड़ दिया था। मजदूरी कर अपना वह पेट पाल रहा था। लॉक डाउन के दरम्यान वह मुम्बई से वापस आ गया था और रात को भोन्दल व मुन्दर दोनों भाइयों के बीच कुछ कहा सुनी को लेकर झगड़ा हुआ था भोजन करने के बाद बीती रात किसी समय संकरा बाबा के पास रेल से कट गया।
रेलवे ट्रैक मैन गंगादीन मौर्य व रेलवे पुलिस बल के कांस्टेबल जे एन यादव की सूचना पर अझुवा चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया।