खुलेआम चल रहा अबॉर्शन का खेल, सांठगांठ के चलते फल-फूल रहा

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली

हरदोई : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी के अंतर्गत पर्यावरण चौक बघौली चौराहा पर लंबे समय से अप्रशिक्षित महिलाओं के द्वारा अबार्शन का खेल चल रहा है मजबूत सांठगांठ के चलते यह दिनोंदिन फलता फूलता जा रहा है अच्छी कमाई के चलते इनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है और अब तक कार्रवाई से वंचित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बघौली चौराहा के प्रताप नगर मार्ग पर तथा नई बस्ती एवं माधौगंज मार्ग व कछौना क्षेत्र के दिबियापुर गांव में कई जगहों पर अप्रशिक्षित महिलाओं के द्वारा दुकानें खोलकर खुलेआम प्रैक्टिस किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सामाजिक लोक लाज से बचने के लिए क्षेत्र की बड़ी संख्या में मरीज इनसे संपर्क करती हैं और मौके की नजाकत को भांपते हुए तथा मरीजों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए इन महिलाओं के द्वारा मुंह मांगी रकम ली जाती है। सूत्रों के मुताबिक इनकी सांठगांठ काफी मजबूत है जिसके चलते यह कार्रवाई से वंचित हैं और लोक लाज से बचने के लिए मरीज भी यदि कोई इनसे बिगड़ जाता है तो यह हाथ पांव जोड़ कर मरीज को गुमराह कर शिकायत न करने की सलाह देते हुए अपने को बचाने में कामयाब हो जाती हैं।